विक्रमपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चाकूबाज आरोपी को किया गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। विगत शनिवार को पुलिस चौकी विक्रमपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा विक्रमपुर में मढ़ई आयोजन के दौरान आरोपी नीरज मालवे द्वारा पीड़ित जितेन्द्र बघेल, निवासी विक्रमपुर को पावर हाउस के पास बुलाकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।
हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगली एवं चेहरे पर ठुड्डी से कान तक गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
घटना की सूचना पर विक्रमपुर पुलिस के द्वारा धारा 296, 115(2), 118(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी (शहपुरा) अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर केवल सिंह परते के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चाकूबाज आरोपी नीरज मालवे पिता रत्तूलाल मालवे (31) निवासी ग्राम डांड विद्यापुर थाना कोतवाली डिंडोरी, हाल पता मढ़ई सरस्वती स्कूल के पीछे हाँल हाउस नं. 101/2 थाना रांझी जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल जब्त किया गया गई।
कार्यवाही में विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव, प्रधान आरक्षक संतोष वंशकार, खेमराज गायग्वाल, लखन सिंह धुर्वे, आरक्षक राजकुमार, संतलाल, चालक आरक्षक संदीप चतुर्वेदी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य संतोष गोसाई की विशेष भूमिका रही।

 

Next Post

माघ मेले में सनातनी किन्नर अखाड़े ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर पूरे भारतीय लोगों में आक्रोश है। तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में सनातनी किन्नर अखाड़े ने बांग्लादेश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए श्री लेटे हनुमान मंदिर से लेकर संगम नोज तक विरोध प्रदर्शन किया। सनातनी किन्नर अखाड़े की […]