रीवा में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, पिता, बेटे सहित तीन की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

रीवा। रीवा रायपुर मार्ग के कोष्टा गांव में आज एक भयानक हादसा हो गया, जिसमे तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में पिता, छोटे बेटे और भांजी की मौके पर मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा और शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की 25 फरवरी को शादी तय थी।
हिंदू रीति अनुसार शादी का पहला निमंत्रण भगवान को अर्पित किया जाता है। इसी रस्म को निभाने के लिए परिवार बाइक से चिरहुला नाथ मंदिर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Next Post

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, आदर्श खेती के लिए किसानों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

सीहोर। जिले के अमलाहा में आयोजित दलहन क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और नौ राज्यों के कृषि मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत बनाने का है। उन्होंने यह भी कहा है […]