घर में मिली महिला की लाश, घायल मिली नाबालिग बेटी, हत्या की आशंका

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। जिले के शहपुरा थाना मुख्यालय में गुरुवार की सुबह एक महिला का उसी के घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही, महिला की नाबालिग बेटी भी घायल अवस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल को सील कर दिया गया है।
मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
वही, मामले में महिला की हत्या किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी द्वारा गंभीर वारदात को अंजाम दिया जाने की चर्चाएं क्षेत्र में व्याप्त हैं।
फिलहाल शहपुरा पुलिस हर एंगल से जाँच में जुटी हुई है।

 

Next Post

शासकीय प्राथमिक स्कूल का शिक्षक पास्को एक्ट में हुआ गिरफ्तार, मासूम बच्चों से करता था छेड़छाड़

छतरपुर। जिले के ओरछा रोड थानांतर्गत एक शासकीय प्राथमिक शाला में 6 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर ये छात्राएं रोती हुई घर लौटीं। बच्चों ने परिजनों से कहा कि क्लास में शिक्षक उनके साथ बहुत ही गंदी हरकत […]