रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने की सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पांडे ने छग राज्य विद्युत मंडल के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को एक अर्धशासकीय पत्र सौंपकर प्रदेश में विद्युत उत्पादन, आपूर्ति व्यवस्था एवं कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
डॉ. रोहित यादव ने पत्र में उल्लेखित बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रगति पथ पर अग्रसर रहने हेतु आश्वस्त किया और टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
वही, अजय पांडे ने विद्युत मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


