भारत पर्व का भव्य आयोजन, विकास प्रदर्शनी का विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया शुभारंभ

डिंडौरी। जिला मुख्यालय डिंडोरी स्थित उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में भारत पर्व का भव्य, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक (शहपुरा) ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
भारत पर्व के अवसर पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और विविधता का प्रतीक है। यह पर्व हमें हमारे देश की गौरवशाली परंपराओं, लोक कला, लोक संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं में निहित है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आज के युवाओं को चाहिए कि वे अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ओमप्रकाश धुर्वे ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने भारत पर्व के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और सभी नागरिकों से देश की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे, नीलू ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने भारत पर्व के आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल एवं जनोपयोगी बताया।
भारत पर्व के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी सरल, आकर्षक एवं प्रभावी माध्यमों से प्रस्तुत की गई।
प्रदर्शनी को देखने के लिए आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
आयोजन स्थल पर देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। भारत पर्व के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ना तथा समाज में सकारात्मक सोच और सहभागिता को बढ़ावा

 

 

 

Next Post

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य होने के सबूत मांगने पर भड़कीं साध्वी उमा भारती, कहा कि अधिकारियों ने मर्यादा लांघी

भोपाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूपी सरकार व प्रशासन के बीच गतिरोध बरकरार है। दोनों पक्ष अपनी अपनी बातों पर अडिग हैं। इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने के सबूत मांगने के मामले में यूपी सरकार और प्रशासन […]