तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, जिला अस्पताल डिंडोरी में कर्मचारियों व युवाओं ने ली तम्बाकू छोड़ने की शपथ

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय सभागार कक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सरस की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका मंटू नायक एवं रजनीश राय की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय राज जिला डिंडोरी के मार्गदर्शन में तथा जिला नोडल अधिकारी (एनटीपीसी) डॉ. धर्मवीर मार्को एवं जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के अंतर्गत 9 अक्टूबर 2025 को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ 3.0 का किया गए।
बता दे कि दुनिया भर में लोगों को तंबाकू सेवन और इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा मनाया जाता है।
गौरतलब है कि भारत में 13 से 14 लाख लोगों की मृत्यु तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण हो जाती है।
सभी प्रकार के कैंसर में एक तिहाई तंबाकू सेवन के कारण होते हैं।
38% टीबी से होने वाली मौतें तंबाकू सेवन से सम्बंधित होती है।
तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग (सीवीडी), मधुमेह, पुरानी फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रोक, बांझपन, अंधापन, तपेदिक (टीबी) आदि का एक प्रमुख जोखिम कारक है।
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (जीएटीएस 2016) के अनुसार मध्य प्रदेश में 34.2% वयस्क (15 वर्ष से अधिक उम्र के) किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं, जिसमें 50.2% पुरुष और 17.3% महिलाएं शामिल हैं।
ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे (जीवाईटीएस 2019) के अनुसार मध्य प्रदेश में 13 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के 3.9% स्कूली छात्र (4.4% लड़के और 3.5% लड़कियां) किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं।
बच्चे एवं युवा तंबाकू उत्पादों के प्रति आखिर क्यों आकर्षित होते हैं?
इसकी वजह है “ग्लैमराइज्ड मार्केटिंग” जिनमें विभिन्न सेलिब्रिटीज द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार एवं प्रसार किया जाता है।
तंबाकू उत्पादों की दुकानों में एलईडी डिस्प्ले, स्टीकर, लुभावनी स्कीम आदि से प्रदर्शन कर आकर्षित किया जाता है।
जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्त युवा-2025 के अभियान के अंतर्गत तंबाकू उत्पादों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, नीति परिवर्तन एवं तम्बाकू उत्पादों की मांग कम करना हमारा लक्ष्य है।
सभी नागरिकों को बच्चों युवाओं एवं आम जनता को तंबाकू उत्पादों के अप्रत्यक्ष, भ्रामक प्रचार प्रसार एवं आकर्षण से अवगत करना चहिये।
तंबाकू उत्पादों के भ्रामक एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापन प्रचार और प्रयोजन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विभिन्न फ्लेवर स्वादों में उपलब्ध तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध होना चाहिए।
तंबाकू उत्पादों की डिजाइन को विनियमित कर उन्हें कम आकर्षक बनाया जाए।
तंबाकू उत्पादों की सादी पैकेजिंग हो।
सार्वजनिक स्थान को तंबाकू मुक्त बनाना चाहिए।
तंबाकू छोड़ने के लिए परित्याग केंद्रों की उपलब्धता एवं उनके सशक्तिकरण किया जाना।
तंबाकू उत्पादों पर अधिक से अधिक कर (टैक्स) बढ़ाकर इस अत्यधिक महंगा बनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा तंबाकू निषेध जागरूकता के लिए शपथ लिया गया।
शपथ लेने के दौरान हॉस्पिटल प्रबंधक योगेंद्र उईके, राजेश मरावी, राजकुमार साहू, पूनम सिंह, नविता पटेल, जिला अस्पताल के समस्त चिकित्सा अधिकारी, और विभाग के अन्य कर्मचारियों/अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ किशोर/किशोरी सहित आमजन मौजूद रहे।

 

Next Post

डिंडोरी में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

डिंडोरी। शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सभागार कक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि सारिका मंटू नायक नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं रजनीश राय वरिष्ठ पार्षद वार्ड नंबर 4 की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। […]