शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी में व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड कृषि के विद्यार्थियों को जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

DR. SUMIT SENDRAM

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी में व्यावसायिक शिक्षा “कृषि” के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गौवंश आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कृषि के साथ-साथ आधुनिक, टिकाऊ और पर्यावरण-सम्मत खेती के तरीकों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू द्वारा विद्यार्थियों को जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।
उन्होंने केंचुआ खाद, बीजोपचार, जीवामृत, अग्नि अस्त्र जैसे जैविक संसाधनों के उपयोग और निर्माण की विधि समझाई।
बिहारी लाल साहू ने कहा कि “गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती न केवल मृदा की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। आदिवासी बहुल डिण्डौरी जैसे क्षेत्रों में यह खेती स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन सकती है।”
बता दे कि यह पहल विद्यार्थियों को न केवल कृषि कार्यों में दक्ष बनाएगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी भी बनाएगी।

 

Next Post

झमाझम बारिश से आष्टा में मचा हाहाकार, नदियां उफान पर, बाजार जलमग्न, किसानों की फसलें हुई बर्बाद

सीहोर। जिले के विकासखंड आष्टा में शनिवार तड़के शुरू हुई झमाझम बारिश ने नगर और ग्रामीण अंचल को पूरी तरह संकट में डाल दिया। देर रात दो बजे शुरू हुई बारिश सुबह आठ बजे तक लगातार होती रही, जिससे नगर में 39 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस तेज बारिश […]