शहडोल। कलेक्ट्रेट परिसर में एक जमीन की रजिस्ट्री को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट और गाली-गलौज साफ दिखाई दे रही है।
घटना कलेक्ट्रेट परिसर के उप-पंजीयक कार्यालय के सामने हुई।
वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष एक परिवार के सदस्य को घसीटते हुए बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत सोहागपुर जनपद के एक गांव में जमीन की बिक्री को लेकर हुई, जब परिवार के कुछ सदस्य रजिस्ट्री कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान एक सदस्य को बिक्री प्रक्रिया पर आपत्ति थी, जिससे विवाद शुरू हो गया।
मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक स्थिति जल्द ही बिगड़ गई और विवाद झड़प में तब्दील हो गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होकर इस झगड़े को देखने लगे। कलेक्ट्रेट परिसर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
एक दुकानदार ने बताया कि कुछ देर के लिए स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। सभी लोग चिल्ला रहे थे, लेकिन कोई भी उन्हें अलग करने के लिए आगे नहीं आया।


