नई दिल्ली। गुरुवार दोपहर शहर के रामलीला मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली।
गौरतलब है कि रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की चौथी दिल्ली की मुख्यमंत्री और इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बन गई हैं। वह बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी हैं।
रेखा गुप्ता के साथ ही प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा एवं पंकज कुमार सिंह ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में रेखा गुप्ता ने कहा कि वह “दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने” के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने दिल्ली के हर एक नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की शपथ ली है।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। वही, आप नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

