भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं सेशन-1 के परिणाम जारी कर दिए है।
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
भोपाल रीजन में इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 1 लाख 15 हजार 889 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा के परिणामों में डीपीएस भोपाल की सान्वी झा ने भोपाल क्षेत्र से 99.8% अंक प्राप्त किए। भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार के छात्र आस्तिक पाठक ने सीबीएसई 10वीं में 99.8% अंक प्राप्त किए।
वहीं, सागर पब्लिक स्कूल की प्रांशी तिवारी ने 98.2% अंक प्राप्त किए। नम्रता सक्सेना- 98%, श्याम खंडेलवाल- 97%, प्रखर दुबे – 97%, पुरंजय पराशर- 96.8% और इनाक्षी गुप्ता को 96% अंक प्राप्त हुए हैं।


