डिंडोरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बायपास पर राय सिटी के किनारे यात्री बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नाबालिग छात्र की मौत हो गई है। वहीं दूसरे घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस ड्राइवर घटना के बाद से ही फरार है।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्र अमन बरकडे पिता फूल चंद और पार्थ ठाकुर पिता पीतांबर ठाकुर कोचिंग से वापस घूमते हुए स्कूटी क्रमांक एम पी 20 एस बी 5257 से बायपास होते हुए घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही नफीस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एम पी 18 बी 59 15 ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी।
दुर्घटना में छात्र स्कूटी के साथ बस के नीचे फंस गया। वहीं, दूसरा छात्र पार्थ ठाकुर घायल हुआ है, उसके पैर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बाद से बस चालक फरार है।
घटना स्थल में मृतक अमन बरकडे के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

