भीषण सड़क हादसे में थार ने कार सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मां बेटे की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

खंडवा। जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम केनूद के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला।
बड़ी बात यह है कि इस मामले में सनावद के भाजपा नेता लव कुश पर घायल रविंद्र ने गंभीर आरोप लगाया है।
बता दें कि बलेनो कार में सवार सौरभ अपनी मां सुमन बाई, भाई-बहन और साले के साथ मूंदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही थार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी मां सुमन बाई की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में कार में सवार सारिका, रविंद्र राठौर और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया और सहा. उपनिरीक्षक केएन तिवारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि थार वाहन का चालक सनावद निवासी और भाजपा से जुड़ा नेता लवकुश है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी लवकुश को हिरासत में ले लिया है।

 

Next Post

ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय ‘एकात्म पर्व-2026 का आयोजन, सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, शंकराचार्य का किया सम्मान

खंडवा। जिले के ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में आयोजित पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्रकटोत्सव ‘एकात्म पर्व 2026’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वही, उन्होंने आयोजन परिसर में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परम पूज्य द्वारका पीठाधीश्वर, जगद्गुरु […]