इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने दीक्षा समारोह को लेकर तैयारियां प्रारम्भ हो गयी है।
2022-23 सत्र के मेरिट विद्यार्थियों को स्वर्ण व रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस बार समारोह में चार नए पदक दिए जाएंगे।
ये पदक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। स्वर्ण व रजत पदक अलग-अलग संकाय में रखे गए हैं। इन्हें कार्यपरिषद की तरफ से मंजूरी मिली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब मेरिट विद्यार्थियों की सूची बनाकर पोर्टल पर अपलोड करेंगा।
इस बार स्नातकोत्तर कार्बनिक रसायन में स्व. रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव की स्मृति में स्वर्ण पदक, एमबीए एचए में को स्व. सूरजकली द्विवेदी मेमोरियल एडवांस्ड होम्योपैथी स्वर्ण पदक, एमएससी केमेस्ट्री में स्व. सतीशकांत जैन स्मृति स्वर्ण पदक और स्व. दुर्गादेवी शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक रखे है, जो अलग-अलग संकाय के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
पदक के लिए विश्वविद्यालय में निर्धारित राशि जमा कर दी गई है। समारोह में 120 स्वर्ण पदक रहेंगे।
विवि के अधिकारियों के मुताबिक द प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया डॉ. शंकरदयाल शर्मा स्वर्ण पदक भी रखा है। ये पदक सरकारी-निजी कॉलेजों के विद्यार्थी को मिलता है। पदक के लिए कुछ मापदंड रखे है। उन पर विद्यार्थी को खरा उतरना पड़ता है। इसके लिए अकादमी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जरूरी है।
वैसे एनएसएस और एनएससी की गतिविधियों से जुड़े छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता रहती है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन पदक के लिए कॉलेजों से अपने-अपने विद्यार्थियों के नाम मांगवाएंगे। इसके बाद समिति इन आवेदनों की स्क्रूटनी करेंगी। चुनिंदा आवेदन की जांच करने के बाद विद्यार्थी का नाम तय किया जाएगा। बाद में छात्र को समारोह में पदक दिया जाएगा।

