भाजपा और गोंडवाना पार्टी के 200 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

DR. SUMIT SENDRAM

छिंदवाड़ा। भाजपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 200 कार्यकर्त्ताओ ने अपनी पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी से कहा कि नौजवानों भविष्य आपका है। भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटना चाहती है इससे सावधान रहें।
शुक्रवार को शिकारपुर निवास पर अमरवाड़ा और हर्रई क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कमलनाथ, नकुलनाथ सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में क्षेत्रीय विकास की अनदेखी और उपेक्षा के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।
इस मौके पर कमलनाथ और नकुलनाथ ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।
कमलनाथ ने संबोधित करते हुए कहा अपने बुजुर्गों से पूछिए कि जब मैं अमरवाड़ा आया था तब यहां क्या था। तब तो तालाब तक नहीं था, और आज घर-घर पानी पहुंच रहा है। यह कांग्रेस की सोच और नीयत का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने कभी समाज को बांटने की राजनीति नहीं की, लेकिन भारतीय जनता पार्टी आज सिर्फ बांटने का काम कर रही है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
इस दौरान अमरवाड़ा के आदिवासी नेता धीरेन्द्र शाह की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
अमरवाड़ा और हर्रई जैसे क्षेत्रों में भाजपा से एक साथ इतने कार्यकर्ताओं का जाना आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
वही, कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी कई नेता पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क में हैं।

 

Next Post

हेलमेट पहनकर आए सरकारी कर्मचारियों का गुलाब देकर किया गया स्वागत

इंदौर। सोमवार को महानगर के सरकारी कार्यालयों में बगैर हेलमेट प्रवेश करने वाले कर्मचारियों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें परिसर के बाहर वाहन पार्क कर आना पड़ा। कुछ कार्यालयों में हेलमेट पहनकर आने वाले कर्मचारियों का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया गया। कलेक्टर कार्यालय में जो कर्मचारी बगैर […]