अस्पताल में मौत से लड़ रहा था पति, बाहर पत्नी से धुलवाया गया एंबुलेंस, दो कर्मचारी पर गिरी गाज

कटनी। शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया, जिसका वीडिओ वायरल होने के बाद कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व कटनी जिला अस्पताल के बाहर एक महिला से 108 एम्बुलेंस धुलवाने का शर्मसार करता वीडियो सामने आया था। महिला से एम्बुलेंस इसलिए धुलवाई गई, क्योंकि गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए उसके पति ने एम्बुलेंस में उल्टी कर दी थी।
जहां एक तरफ सड़क दुर्घटना में घायल पति अस्पताल के अंदर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था, ठीक उसी वक्त उसकी पत्नी से बाहर खड़ी एंबुलेंस धुलवाई जा रही थी।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसपर लोगों ने संबंधित कर्मचारियों की जमकर आलोचना भी की।
मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने इसकी जांच के निर्देश दिए।
वीडियो की पुष्टि होने और घटनाक्रम प्रमाणित होने के बाद दो कर्मचारियों पर गाज गिर गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सख्त आदेश देते हुए दोनो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
बता दें कि राहुल बर्मन नामक शख्स सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में अस्पताल लाए जा रहे राहुल को रास्ते में एम्बुलेंस के अंदर ही उल्टी हो गई, जिससे एंबुलेंस गंदी हो गई। अस्पताल पहुंचने पर जब एम्बुलेंस चालक ने अंदर से एम्बुलेंस गंदी देखी, उसने घायल शख्स को तो अस्पताल के अंदर जाने दिया, लेकिन उसकी पत्नी को एम्बुलेंस साफ करने के लिए बाहर ही रोक दिया। महिला ने अपने पति की घायल अवस्था का कई बार हवाला देकर उसके पास जाने की बात कही, लेकिन चालक ने उसकी एक न सुनी।
जिस समय चिकित्सक घायल पति को बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, ठीक उसी समय अस्पताल के बाहर उनकी पत्नी को अपमान का घूंट पीते हुए एम्बुलेंस से उल्टी साफ करने में जुटी थी।
इस मामले में एक और हैरानी की बात ये भी सामने आई कि, 108 एम्बुलेंस चालक ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए पैसे भी लिए थे।
जिला अस्पताल में महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के वायरल वीडियो देखने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद सीएमएचओ ने संबंधित कंपनी के संचालकों और प्रबंधकों से पूरे घटनाक्रम की विस्‍तार से जानकारी ली और वायरल वीडियो के तथ्‍यों की जांच कराई।
वायरल वीडियो सही पाए जाने पर जेएईएस प्रोजेक्‍ट प्रा. लिमि. कंपनी के एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
इसके बाद जेएईएस प्रोजेक्‍ट प्रा. लिमि. कंपनी ने दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। इसमें पायलट पद पर नियुक्त देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को कंपनी ने सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया है।

 

Next Post

कान्हा टाइगर रिजर्व में नौ दिनो में बाघिन सहित पांच शावकों की मौत से हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को अमाही बाघिन टी-141 और उसके आखिरी बचे शावक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। महज नौ दिनों के भीतर इस बाघ परिवार के सभी पांच सदस्य खत्म हो गए, जिससे वन […]