सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मौजूदगी में भाजपा मंडल शहपुरा की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

शहपुरा(डिंडोरी)। भाजपा मंडल शहपुरा में चल रही भाजापा की सदस्यता अभियान की बैठक मंगल भवन में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में की गई।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में भारत माता के तैल्य चित्र में पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया, इसके पश्चात सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अगली कडी में चल रही ऑनलाईन सदस्यता की समीक्षा की गई, साथ ही ऑफलाईन सदस्यता के लिए सदस्यता फार्म की बंदी उपलब्ध करवाई गई ताकि जिसके पास मोबाईल आदि नहीं है उनकी सदस्यता फार्म के माध्यम से करवाई जा सके।
इस दौरान बंसत गुप्ता, ज्ञानदीप त्रिपाठी, मनोहर सोनी, संतोष साहू, बद्री साहू, धनश्याम कछवाहा, सुरेन्द्र साहू, राकेश परस्ते, हरीश जित्तू राय, अरूण अग्रवाल, रामलाल रजक, जितेन्द्र चंदेल, गिरजा कारपेंटर, बालमुकुंद सोनी, सरोज परस्ते, तुलसी दास गुप्ता, हीरेन्द्र मरावी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Next Post

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री से गुहार कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में भी हों काम

भोपाल। जहाँ भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में 15-15 करोड़ रुपये के काम कराए जा रहे हैं, वही कांग्रेस के विधायकों के क्षेत्रों में स्वीकृत राशि भी नहीं दी जा रही है। विकास कार्यों में दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री किसी दल के नहीं सबके होते हैं, इसलिए भेदभाव न […]