दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रक, दो की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

रतलाम। जिले के जावरा में सोमवार तड़के 5 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लालाखेड़ा अंडरब्रिज पर चुकंदर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रक का केबिन जमीन पर जा गिरा, जबकि पिछला हिस्सा ब्रिज पर अटक गया। केबिन में दबे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका ईलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मृतको की पहचान हरियाणा निवासी आशिक और इरफान के रूप में हुई है। वही, घायल बखान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है।
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि ट्रक मंदसौर की ओर जा रहा था। आशंका है कि ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से वाहन नियंत्रण से बाहर होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया गया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल जावरा जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रक में सवार हरियाणा निवासी आशिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल बखान पिता आबिद और इरफान पिता हुसैन को ईलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज रेफर करते समय रास्ते में इरफान की भी मौत हो गई। ट्रक एक्सप्रेस वे से दिल्ली की ओर जा रहा था, जिसमें चुकंदर भरे थे। फिलहाल पुलिस घायलों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।

 

Next Post

आजाद नगर थाने में सब इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने दबोचा

इंदौर। लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आजाद नगर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत को पकड़ा है। आरोपी उपनिरीक्षक ने हत्या के मामले में आरोपी पक्ष की मदद के लिए 2 लाख रुपए की मांग की थी, जिसके बाद पहली किस्त के एक लाख […]