ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार महिलाओं की मौत, 26 लोग बुरी तरह घायल

श्योपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालात में कई लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव से विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।
सूचना मिलते ही विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉली में अत्यधिक सवारियां होना और वाहन का असंतुलित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे मालवाहक वाहनों में सवारी करने से बचें, क्योंकि इससे इस तरह के हादसों की आशंका बनी रहती है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है।
मृतकों की पहचान घूघस निवासी सरोज पति मगध गुर्जर, सुनैना पति कल्ला गुर्जर, सीमा पति कल्लू गुर्जर और गीता पति घनश्याम गुर्जर के रूप में हुई है। सभी महिलाओ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
घटना के बाद गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर है।
वही, इस घटना में रामा गुर्जर, पूजा गुर्जर, हेमा सिंह गुर्जर, अनीता सिंह गुर्जर, माधवी गुर्जर, पूनम गुर्जर, गुड्डी गुर्जर, निवेश गुर्जर, अनीता गुर्जर, गिरिजा राव, कमलेश सिंह गुर्जर, तारा राव, सोनम राव, देवराज राव, ऊषा राव, शिवम राव, पूर्ति राव, गोलू गुर्जर, पृथ्वी राव, महादेवी गुर्जर, कृष्णा गुर्जर, सुनीता गुर्जर, कान्ता राव, शिवानी राव, आकाश गुर्जर, उर्मिला राव सहित अन्य लोग घायल हैं। जिनके नाम सामने आ रहे हैं।

 

Next Post

भीषण सड़क हादसे में थार ने कार सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मां बेटे की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

खंडवा। जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम केनूद के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी […]