पिता के बाद पुत्र बना उसी जिले का कलेक्टर, देश में प्रशासनिक इतिहास का बिरला उदाहरण

गुना। इसे देश के प्रशासनिक इतिहास का बिरला उदाहरण और सुखद संयोग ही माना जाएगा कि जिस जिले में पिता जिलाधीश रहे हो और अब उसी जिले में उनके बेटे को कलेक्टर बनाकर जिले की कमान सौपी गई है।
गौरतलब हैं हाल ही में मध्य प्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद, मुख्य सचिव बनकर रिटायर हुए इकबाल सिंह बैंस 29 वर्ष पूर्व गुना के कलेक्टर थे, अब इसी गुना में उनके पुत्र अमनवीर सिंह कलेक्टरी की कमान संभाली हैं।
बता दे कि इकबाल सिंह बैंस 4 फरवरी 95 से 13 अगस्त 96 यानी कोई डेढ़ साल तक गुना के कलेक्टर रहे है।
इकबाल सिंह बैंस भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के अधिकारी हैं जबकि उनका बेटा उनसे 28 साल जूनियर 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है।
अमनवीर सिंह गुना से पूर्व बैतूल जिले के कलेक्टर रहे। 22 नवंबर 1988 को जन्मे अमन वीर आईआईटी रुड़की से पास आउट हैं।
उम्मीद की जा रही हैं कि बेटा भी पिता की तरह उच्च प्रशासनिक पदों पर रहे और मध्य प्रदेश ही नहीं देश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर पहुंचे।

 

Next Post

हत्या में प्रयोग कार का फर्जी पंजीयन करने का आरोप में गुना की तत्कालीन आरटीओ पर एफआईआर

ग्वालियर। बहुचर्चित आत्माराम पारधी हत्याकांड में गुना की तत्कालीन आरटीओ मधु सिंह, आरटीओ आफिस में काम करने वाले बादाम सिंह एवं हत्याकांड में फरार चल रहे निलंबित उपनिरीक्षक रामबीर सिंह कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर हत्याकांड के बाद शव को ठिकाने लगाने में उपयोग की […]