बेकाबू होकर पलटा तूफान वाहन, 2 की मौत, 2 मासूम सहित 7 घायल

DR. SUMIT SENDRAM

नीमच। शनिवार दोपहर नीमच-झालावाड़ मार्ग पर तेज रफ्तार तूफान वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को नीमच रेफर किया गया है। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को मनासा के सावन कुंड गांव में आयोजित मन्नत कार्यक्रम में शामिल होकर गायरी गुर्जर समाज के लोग भानपुरा के ग्राम अंतरालिया लौट रहे थे। इस दौरान पटेल श्री होटल के पास दोपहर करीब 2 बजे बैंसला घाट के पास वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गया।
हादसे में 55 वर्षीय सोहन बाई और 40 वर्षीय चालक भारत चौहान की मौके पर ही जान चली गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में 7 लोग घायल हो गए, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए रामपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 5 अन्य का रामपुरा में उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण घायलों को अस्पताल ले जाने में मशक्कत करनी पड़ी।
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Next Post

वेयरहाउस ने गेहूं लेने से किया इनकार, 5 दिन से खड़ी 30 ट्रॉलियां लौटीं, आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम

सीहोर। शनिवार को ढाबला केलबाड़ी क्षेत्र में गेहूं की तुलाई से इनकार किए जाने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फसल लेने से मना करने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। पिछले पांच दिनों से लगभग 30 ट्रॉली गेहूं तुलाई के इंतजार में खड़ी थीं, लेकिन […]