देवास। शहर से लेकर गांव तक मादक पदार्थों का काला कारोबार लगातार फैल रहा है।
इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत खातेगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मादक पदार्थों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
इसी के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर बागड़ी कॉलोनी निवासी अमन भाटी के घर पर दबिश दी गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से ब्राउन शुगर बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 37 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
खातेगांव थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसी के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर बागड़ी कॉलोनी निवासी अमन भाटी के घर पर दबिश दी गई। जहाँ ब्राउन शुगर बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 37 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 40 हजार रुपये है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीम ने पहले रैकी की और फिर कार्रवाई करते हुए अमन भाटी के साथ रोहित प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला और मिथलेश वर्मा निवासी पटवारी मोहल्ला, खातेगांव को गिरफ्तार कर लिया।

