पीआरओ पूजा थापक सुसाइड केस में उनका नायब तहसीलदार पति गिरफ्तार, दोस्‍त के घर फरारी काट रहा था

भोपाल। जनसंपर्क विभाग की सहा. संचालक पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी उनके नायब तहसीलदार पति निखिल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पति दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर फरारी काट रहा था।
अब इस मामले में मृतका पूजा थापक की सास की तलाश की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की गुपचुप तरीके से यह गिरफ्तारी की गयी।
बता दें कि 9 जुलाई को पूजा थापक (33) ने अपने ससुराल साकेत नगर में पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। बाद में पुलिस ने उनके परिजनों के बयान और सोशल मीडिया के वाट्सएप्प पर बातचीत की चेटिंग को साक्ष्य के रूप में आधार मानकर उनके पति निखिल दुबे और उनकी सास आशा दुबे पर दहेज के लिए आत्हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
बाद यह दोनों घर से फरार हो गए थे, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि निखिल दुबे दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ है। पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पति निखिल दूबे को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बता दे कि पूजा थापक और निखिल दुबे दोनों एक साथ मप्र लोक सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा की एक साथ इंदौर में तैयारी करने के दौरान मिले थे, पूजा थापक ग्वालियर की रहने वाली थी। बाद में दोनों का चयन हुआ तो पूजा जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक हो गई और निखिल दुबे नायब तहसीलदार बन गए। दोनों ने बाद शादी कर ली और उनका एक बेटा भी है। बाद में दोनों के बीच में विवाद होने लगा था।

 

Next Post

इंदौर के सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में प्रारम्भ हुई रोबोटिक सर्जरी वर्कशॉप, तीन दिवसीय की वर्कशॉप में 200 डॉक्टर सीखेंगे ऑपरेशन की बारीकियां

इंदौर। रोबोटिक सर्जरी कैसे होती है, रोबोट कैसे मानव से बेहतर सर्जरी कर सकते हैं, इस तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जाए और किन-किन रोगों में यह कारगर सिद्ध हो सकता है। इन तमाम सवालों के जवाब शहर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में दिए जा रहे […]