फर्जी एडवाइजरी सेंटर्स पर उज्जैन पुलिस ने की छापेमारी कार्रवाई, 120 युवक-युवतियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

उज्जैन। पुलिस ने शहर में चल रहे चार फर्जी एडवाइजरी सेंटर पर बुधवार को छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने यहां काम करने वाले 120 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही सेंटर्स से कम्प्यूटर और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि शहर में फर्जी एडवाइजरी सेंटर चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इनमें छापा मारा।
छापे के दौरान चार सेंटर में कुल 120 लोग काम करते हुए मिले।
फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वे इन सेंटरो में क्या-क्या और कैसे काम करते थे।

 

Next Post

प्रोफेसर की कार पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर। पहले टक्कर मारने और फिर ट्रिपल आईटीएम के प्रोफेसर की कार पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक बदमाश संतोष को पुलिस ने दबोच लिया है। सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, वहीं इसके दो साथी अभी फरार […]