उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट में ब्रह्मा मंदिर होने के मिले प्रमाण

उज्जैन। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि देश में ब्रह्माजी का यही एक मात्र मंदिर है। हालांकि, उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भी ब्रह्माजी का मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं।
विक्रम विश्व विद्यालय के पुराविद डॉ. रमण सोलंकी ने बताया उज्जैन में अनादि काल से मंदिरों की श्रृंखला रही है। यहां का मूर्ति शिल्प भी देश दुनिया में बेजोड़ रहा है। परमार काल में भी राजा भोज ने अनेक मंदिर बनवाए तथा मूर्तियों का निर्माण कराया।
इसी समृद्ध शिल्प व मूर्ति कला के प्रमाण रामघाट स्थित सीढ़ियों पर भगवान ब्रह्मा तथा अग्निदेवता की मूर्तियों के रूप में मिलते हैं। यह दोनों मूर्तियां परमार काल की होकर एक हजार साल पुरानी है। चतुर्मुख ब्रह्मा की यह मूर्ति उच्चकोटी की है।
इसमें तीन मुख सामने की ओर है, चौथा मुख दीवार में दबा हुआ है। ब्रह्माजी के हाथ में हवन में आहुति देने के लिए श्रुवा है। इस स्थान पर निश्चित ब्रह्माजी का भव्य मंदिर रहा होगा।
तीर्थपुरोहित ज्योतिर्विद पं.अमर डब्बावाला ने बताया रामघाट की सीढ़ी पर ब्रह्मा जी की मूर्ति उत्कीर्ण शैली की स्थापित की हुई है। परमार काल से जुड़े संस्कृति के नमूना इस मूर्ति में दिखाई देता है। यहां पर पूर्व में कोई मंदिर रहा था, जिसे तोड़ा गया बाद में हिन्दू शासकों ने इसे स्थापित किया, फिर प्राकृतिक आपदा के कारण यह मूर्ति प्रभावित हुई। यहां वर्तमान में सीढ़ी बनाई गई है।

 

 

 

Next Post

नागपुर में आयोजित एक्सपो 2024 में जिष्णु की धमाकेदार एंट्री

डिंडोरी। महाराष्ट्र आयुष मंत्रालय द्वारा एक्सपो 2024 बीस सितंबर से बाईस सितंबर तक नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजन किया गया। एक्सपो 2024 में डिंडोरी की जिष्णु आयुर्वेदा की धमाकेदार एंट्री रही। इस दौरान 8वीं श्री व्याख्यानमाला नागपुर, नेशनल आयुर्वेदा कांन्फ्रेंस, महाराष्ट्र आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई, जिसमें भारत की सभी […]