डिंडोरी। महाराष्ट्र आयुष मंत्रालय द्वारा एक्सपो 2024 बीस सितंबर से बाईस सितंबर तक नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजन किया गया।
एक्सपो 2024 में डिंडोरी की जिष्णु आयुर्वेदा की धमाकेदार एंट्री रही।
इस दौरान 8वीं श्री व्याख्यानमाला नागपुर, नेशनल आयुर्वेदा कांन्फ्रेंस, महाराष्ट्र आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई, जिसमें भारत की सभी बड़ी आयुर्वेदिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।
डिंडोरी जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि जिले की पहली आयुर्वेदिक कंपनी जिष्णु आयुर्वेदा को भी कांन्फ्रेंस में हिस्सा लेने का मौका प्राप्त हुआ।
कंपनी की फाउंडर महिमा शर्मा ने बताया कि एक्सपो में आयुर्वेद की सभी बड़ी कंपनियां मौजूद रही। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के फाउंडर, क्रियेटर और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
यंगेस्ट इंटरप्रेनर महिमा शर्मा के मुताबिक यह अनुभव बहुत सराहनीय रहा मुझे सभी ने एक छोटी बच्ची की तरह ट्रीट किया, मेरे प्रोडक्ट यूनिक हैं, चाहे वो कंपनी के मालिक हों या वरिष्ठ अधिकारी सभी सरलता से मेरे स्टाल पर आकर शापिंग के साथ मुझे बिजनेस के टिप्स भी दिए।
इस दौरान मैंने अनुभव किया कि कैसे एक बड़े उद्योगपति नयी उगती हुई कंपनियों को प्रोत्साहित कर अपनी राह में शामिल करते हैं।
महिमा ने बताया कि 20 सितंबर को मेरा जन्मदिन था, एक्सपो में मुझे गिफ्ट और टिप्स दोनों मिले।
वैद्यनाथ जैसी प्रसिद्ध कम्पनी के प्रबंध निदेशक के हाथों मुझे अवार्ड दिया गया।
महिमा ने आगे बताया कि ट्रियोलाजी कन्सल्टेंसी के मुखिया अजय प्लाह के लिए मैं बहुत कृतज्ञ हूं जिन्होंने मुझे इतना बड़ा मंच दिया।


