बेकाबू कंटेनर ने छात्रा को कुचला, गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में लगाई आग

इंदौर। राऊ गोल चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बीएससी की छात्रा की जान ले ली। छात्रा को कुचलने के बाद चालक ने कंटेनर साइड में खड़ा कर दिया। गुस्साए लोगों ने कंटेनर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस समय पर पहुंच गई और आग पर नियंत्रण कर लिया।
जानकारी के मुताबिक हरसोला(किशनगंज) निवासी 24 वर्षीय शिवानी पिता राधेश्याम पाटीदार स्कूटर से घर जा रही थी। गोल चौराहा पर कंटेनर ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मारी जिससे शिवानी गिर गई। चालक ने ध्यान नहीं दिया और शिवानी को कुचलते हुए आगे निकल गया। आगे चालक ने कंटेनर को साइड में खड़ा किया और उतर कर भाग गया।
घटना से गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। उनका आरोप था कि गोल चौराहा पर हर दिन दुर्घटना होती है।
बता दे कि शिवानी बीएससी की छात्रा थी और रंगवासा स्थित एक लैब में काम करती थी। वह लैब से ही घर जा रही थी।

 

Next Post

प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा फार्मासिस्टों की है कमी, खाली पदों को नहीं भर रहा स्वास्थ्य विभाग

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासकीय 10267 केंद्र संचालित हैं। यहां अभी तक फार्मासिस्टों की भर्ती नहीं हो पायी है, जबकि इन स्वास्थ केंद्रों में 126 प्रकार की दवाओं का वितरण और संधारण किया जाता है। वर्तमान में इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में गैर-फार्मासिस्टों की मदद ली जा रही […]