भोपाल सहित 25 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश की कई नदियां उफान पर, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है।
सोमवार को भी राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के करीब 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में सुबह से लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज तो कई जिलों में हल्की बारिश हुई। लगातार बारिश से नर्मदा सहित प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं।
वही, मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दे कि प्रदेश में सोमवार को 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शाजापुर में डेढ़ इंच, भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम और गुना में 1 इंच पानी गिर गया। खरगोन में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, सीहोर, शाजापुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, देवास, आगर-मालवा समेत कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव है। वहीं, दो ट्रफ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर बना रहा। अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी, जुलाई की विदाई भी भारी बारिश के साथ होगी।
गौरतलब हैं कि मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से करीब 9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।
प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। उज्जैन की तस्वीर भी ठीक नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

Next Post

रात्रि गश्ती के दौरान डायल-100 की गाड़ी में घुसा 12 फीट लंबा अजगर, गाड़ी रोकते ही जंगल की ओर निकला अजगर

मंदसौर। जिले के भानपुरा में भारी बारिश के बीच पुलिस वाहन में एक अजगर घुस गया। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अजगर को पुलिस की गाड़ी से निकलते हुए देखा गया। बता दे कि भानपुरा स्थित बड़े महादेव मंदिर क्षेत्र […]