पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में मनाया गया स्थापना दिवस व वार्षिक उत्सव, 10वीं-12वीं के अव्वल व अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

मंडला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में स्थापना दिवस व वार्षिक उत्सव मनाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर महादेव सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
अपने वार्षिक प्रतिवेदन में प्राचार्य रूप सिंह उलाड़ी ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं और दसवीं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को तथा सभी अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने एक्शन डांस, तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने मिक्स गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कर्मा नृत्य को सबसे अधिक पसंद किया जो कि माध्यमिक स्तर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान प्राचार्य ने केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस की शपथ सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को दिलवाई।

 

Next Post

कैबिनेट मंत्री संपत्तियां उइके ने दी मोहन सरकार की 1 वर्ष की सफल उपलब्धि की जानकारी, मोहन सरकार का विकास, विरासत, सुशासन व जनकल्याण को समर्पित पहला वर्ष

मंडला। मध्यप्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था, उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किये गये […]