ऐप के फीडबैक पर भाजपा की तैयारी, जनता से साध रही सम्पर्क

सिंगरौली। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों ने जातिगत समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है।
राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, संगठन प्रमुख सामाजिक संपर्क बढ़ा रहे हैं। समाजों को साधने के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ गई है।
मोहल्लों से लेकर वार्ड, समाजों के भवन, कार्यालयों, धर्मशाला में बैठक आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में सम्बंधित मोर्चा या प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन भी शामिल होते हैं।
समाज के युवाओं व सक्रिय महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। साथ ही ये संदेश भी दिया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनकी बात पहुंचाएं। अपने-अपने तरीकों से बूथ स्तर तक जातियों के मूड को भांपने में भी जुट गए हैं।
भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संपर्क के दौरान पार्टी ऐप के माध्यम से लोगों से फीडबैंक भी ले रहे हैं। इसके साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के हितग्राहियों की सूची के हिसाब से उनसे भी संपर्क साधकर फीडबैक ले रहे हैं।
इसी तरह से कांग्रेस के भी महिला मोर्चा से लेकर अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ, युवा विंग, एनएसयूआई की टीम भी जबरदस्त सक्रिय नजर आ रही है। उनके पदाधिकारी सामाजिक प्रमुखों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं।

 

Next Post

आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 19 अप्रैल को मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम गया, लिहाजा इन क्षेत्रों में रोड शो और रैलियां नहीं की जाएगी। जबकि बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रतिबंध चार बजे से लागू […]