जिले में मनाया जाएगा 19 जून को विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस

सीधी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आईजे गुप्ता ने बताया कि 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर महामहिम उपराष्ट्रपति तथा राज्यपाल महोदय का कार्यक्रम डिंडोरी जिले में आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाइव प्रसारण किए जाने के निर्देश शासन द्वारा प्राप्त हुए हैं।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सुबह 10 बजे से संजय गांधी कॉलेज के अटल ऑडिटोरियम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर ही सिकल सेल एनीमिया की जांच तथा मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रक्त विकार के रोग का एक रूप है इसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है जो रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं। शुरुआती पहचान और नए उपचारों की बदौलत सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लगभग आधे लोगों का जीवन बचाया जाना संभव हो पाया है। यह बीमारी पीड़ित लोगों को उनके जैविक माता-पिता से विरासत में मिलती है। इसमें सामान्य लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करने वाला जीन बदल जाता है। जिन लोगों को दोनों जैविक माता-पिता से यह जीन विरासत में मिलता है उनमें सिकल सेल एनीमिया होता है जिन लोगों को एक जैविक माता-पिता से यह जीन विरासत में मिलता है उनमें सिकल सेल विशेषता होती है।
डॉ आईजे गुप्ता ने आगे बताया कि लोगो में सिकल सेल रोग या सिकल एनीमिया के बिना भी सिकल सेल विशेषता हो सकती है, रक्त परीक्षण करवा कर ही सिकल सेल एनीमिया का पता लगाया जा सकता है।

 

Next Post

भोपाल में सीधी के तीन रचनाकारों की पुस्तकों का लोकार्पण, सत्यप्रिय को मणिदीप सम्मान

सीधी। भोपाल में आयोजित “मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन” में एसजीएस कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार सिंह सत्यप्रिय को कविता विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए “प्रथम मणिदीप सृजन सम्मान-2024” से अलंकृत किया गया। डॉ. अनिल कुमार सिंह ने इस सम्मान को ‘सीधी की मिट्टी का सम्मान’ कहा […]