ट्रक-वैन की भिड़ंत में स्कूटी आई चपेट में, एएसएफ आरक्षक सहित तीन की मौत,

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम जेरई के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के समय वाहनों की चपेट में स्कूटी सवार भी आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जेरई के पास नए ब्रिज से ट्रक जा रहा था। सामने से आ रही वैन से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान स्कूटी सवार ट्रक और वैन की चपेट में आ गया। जिसमें स्कूटी सवार युवक की भी मौत हो गई। वहीं, वैन में सवार दो लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि वैन और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार ने बताया कि ट्रक और वैन में टक्कर हुई है। स्कूटी सवार भी दुर्घटना का शिकार हुआ है। घटना में स्कूटी सवार समेत तीन की मौत हुई है।
मृतकों की पहचान कार में सवार ग्राम भीलोंन खुरई निवासी नरेंद्र ठाकुर और महादेव ठाकुर और स्कूटर सवार टीकमगढ़ निवासी शुभम दीक्षित के रूप में की गई है। शुभम दीक्षित एएसएफ का आरक्षक बताया जा रहा है। मामले में घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Next Post

विश्व पृथ्वी दिवस पर नागरिकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कि आईये, हम सब मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाएं

भोपाल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए संकल्पित होने का […]