जबलपुर। आपके होने वाले लाइफ पार्टनर को किसी तरह की शारीरिक परेशानी तो नहीं है, इसकी सटीक और पुख्ता जानकारी देने के लिए अब विजयनगर में सन लाइफकेयर पैथॉलॉजी का शुभारंभ किया गया है।
सन लाइफकेयर पैथॉलॉजी एक अत्याधुनिक लैब है जो वैवाहिक जीवन से पूर्व 44 पैरामीटर्स की गहन जांच कर ये बताएगी कि वास्तविक स्थिति क्या है?
इस पैथॉलॉजी लैब द्वारा व्यक्ति को उम्र के हर पड़ाव पर जांच करने का इंतजाम किया गया है, चाहे वो 60 पार वाले बुजुर्ग हों या फिर छोटे बच्चे, युवा हों या फिर महिलाएं।
सन लाइफकेयर पैथॉलॉजी के संचालक हिमांशु तिवारी ने बताया कि उनका मकसद मिडिल क्लास को उच्चस्तरीय लैब इन्वेस्टीगेशंस से जोड़ना है, ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके। उन्होंने बताया कि हर तरह की जांचों की फीस बेहद रीजनेबल फिक्स्ड की गयी है।
लैब संचालक आंनद तिवारी ने बताया कि लैब द्वारा विशेष जांचों द्वारा अबॉर्शन प्रोफाइल भी तैयार की जाएगी। जिसके बाद ये सटीक तौर पर बताया जा सकेगा कि अबॉर्शन के कारण क्या हैं और इसे रोकने के लिए क्या ट्रीटमेंट लिये जाने चाहिए।
इसके अलावा हार्ट की जांच भी विभिन्न पैरामीटर्स पर की जाएगी ताकि वर्तमान और भविष्य को लेकर सतर्क किया जा सके।
बालों के झड़ने के कारणों को सटीक रूप से जानने के लिए भी जांच की जाएगी, ताकि इसके आधार पर बेहतर और सही ट्रीटमेंट लिया जा सके।
इसके अलावा फिट इंडिया, एनीमिया प्रोफाइल, ऑर्थराइटिस प्रोफाइल और अल्कोहलिक पैकेज भी इस लैब की विशेषताएं हैं।
लैब संचालक डॉ. प्रियंका तिवारी के मुताबिक लैब में जांच करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गयी है, जिनकी मदद से इन्वेस्टीगेशन रिजल्ट की एफिशिएंसी को शत-प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकेगा।
लैब की कल्चर टेस्टिंग मशीन बेहद स्पेशल है। इससे कल्चर टेस्टिंग कर पता किया जाएगा कि बीमारी के पीछे वजह क्या है। एक दूसरी मशीन है, जो एनीमिया के गंभीर मरीजों को राहत देगी। ये मशीन बता सकेगी कि एनीमिया की परेशानी आयरन की कमी से है या सिकल सेल जैसी समस्या है।
वही, लैब द्वारा किया जाने वाले टीबी गोल्ड टेस्ट से मरीज को ये पता चल सकेगा कि उसका वजन घट क्यों रहा है और फिर उन कारणों को दूर करने की दवाईयां ली जा सकेंगी।
लैब में सभी हॉर्मोंस की जांच करने के लिए अपडेटेड मशीनें हैं, जिनसे कई तरह के रोगों के इलाज में बड़ी मदद मिल सकेगी।

