चार हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथ धरदबोचा, जमीन नामांतरण के एवज में पटवारी ने की थी रिश्वत की मांग

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे जिला मुख्यालय के पुरानी बस्ती क्षेत्र में आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्लू) की टीम ने एक रिश्वतखोर पटवारी को चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धरदबोचा।
जानकारी के मुताबिक डिंडौरी तहसील अंतर्गत ग्राम कोहका हल्का निवासी शिकायतकर्ता राजाराम बिलागर से जमीन नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी रामकिशोर चावले द्वारा चार हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत 11 सितंबर को ईओडब्लू में दर्ज कराई थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार को 12 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वतखोर पटवारी ने रिश्वत की राशि ली वैसे ही वह तुरंत ईओडब्लू टीम के जाल में फंस गया।
ईओडब्यू ने आरोपी पटवारी रामकिशोर चावले के खिलाफ धारा 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। वहीं, राजस्व विभाग में हड़कंप का माहौल व्याप्त है।\

 

Next Post

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण में मिट्टी परीक्षण का काम हुआ पूरा, अब जल्द बनेगा सिक्स लेन हाईवे

ग्वालियर। आगरा से ग्वालियर के बीच 4613 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण का ठेका लेने वाली कंपनी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने मृदा परीक्षण का काम पूरा कर लिया है। विगत अप्रैल माह में कंपनी को ठेका मिल गया था और उसे […]