एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 76% विद्यार्थी उत्तीर्ण, भोपाल की खुशी राय और चांदनी टॉपर, 16 साल में सबसे बेहतर परिणाम

भोपाल। एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया।
इस बार का परीक्षाफल पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है।
बता दे कि छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है।
भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं।
एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे।
वही, नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।

 

Next Post

500 में से 499 अंक लाकर प्रतिभा 10वीं की टॉपर, एमपी बोर्ड टॉप-10 में रिकॉर्ड 378 विद्यार्थी, टॉप-5 में ही 39, बेटियां फिर निकली आगे

भोपाल। बुधवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार 73.42% नियमित विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। टॉप टेन में 378 विद्यार्थी शामिल हैं। इन्होंने 490 से 499 तक नंबर हासिल किए। वही, टॉप-5 में ही 39 विद्यार्थी शामिल रहे। बता दे कि पन्ना […]