कुएं से मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बालाघाट। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदा-बहेरा में एक व्यक्ति का उसी के घर के किचन के अंदर स्थित कुएं में शव मिला है।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा कर पीएम के लिया।
मृतक का बेटा प्रमोद बिसेन और बेटी रंजीता बिसेन दोनों बालाघाट में रहकर पढ़ाई करते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ घर में रहता थे। उसका एक वर्ष से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह कुछ दिनों से टाइफाइड की बीमारी से ग्रसित थे।
बताया गया है कि 8-10 दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके पीपरटोला चली गई थी। घर में वह अकेला रहता था। जिसके घर के पास ही उसके भतीजे अविरल बिसेन का मकान है।
22 जुलाई को सुबह जब अविरल बिसेन अपने चाचा को चाय नाश्ते के लिए बुलाने के लिए गया था। उस समय उसकी आवाज घर से नहीं आई तो उसने सोचा कि गांव में घूमने गए होंगे। यह सोच कर वह अपने चाचा का पता करने के लिए गांव में गया लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद उसने घर आकर अपने बड़े भाई सुभाष बिसेन ने चाचा बाबूलाल बिसेन को बताया और उनके साथ राधेलाल बिसेन के घर के अंदर जाकर देखें वह नहीं दिखाई दिया। तब किचन में बने हुए कुएं में झांक कर देखे तो कुएं के अंदर वह पट हालत में पानी के ऊपर दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आगे की कार्रवाई को पूर्ण किया है।
संभावना व्यक्त की गई है कि राधेलाल बिसेन रात्रि में किचन में पानी पीने गया होगा। अंधेरा होने से वह फिसलकर कुएं में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई

 

Next Post

प्रदेश में अग्रदूत पोर्टल लॉन्‍च, मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को भेजा रक्षाबंधन की सौगात का पहला संदेश

भोपाल। बुधवार को मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए अग्रदूत पोर्टल को लॉन्‍च किया। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला मैसेज लाड़ली बहनों को भेजा। यह संदेश सावन माह में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप 01 अगस्त को लाड़ली बहनों […]