सब इंस्पेक्टर के कातिल ने जमानत पर छूटते ही 25 से ज्यादा लूट को दिया अंजाम

इंदौर। इंदौर पुलिस ने सिलसिलेवार लूट-चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है।
मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर का हत्यारा है, जो तीन माह पूर्व जमानत पर छूटा है।
बताया गया कि आरोपी 25 से ज्यादा लोगों से मोबाइल, जेवरात और नकदी के लूट को अंजाम दे चुका हैं।
पुलिस उपायुक्त जोन-4 आरके सिंह के मुताबिक आरोपी अरबाज अली निवासी रोशन नगर खजराना है। मुख्य आरोपी अकील उर्फ नाइट्रा निवासी अशर्फी नगर फरार है। अकील ने नौ साल पूर्व बाणगंगा थाना क्षेत्र में एसआई की सर्विस रिवाल्वर छीन कर हत्या कर दी थी। जमानत के लिए लोगों से कर्ज लेना पड़ा। वकील को भी रुपये देना चाहता था। उसने खजराना थाना क्षेत्र के युवाओं का गिरोह बनाया और बायपास, रिंग रोड पर लूट-चोरी करने लगा। अरबाज के साथ 10 से ज्यादा घटनाएं की। उससे मोबाइल, नकदी, बाइक बरामद हुई है। अकील फोन बंद कर फरार हो गया।
अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी अरबाज और अकील ने 1 जनवरी को भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर सब्जी व्यापारियों से रुपये और मोबाइल लूटे। योग कर रही महिला का फोन छीन लिया। इसके बाद कनाड़िया थाना क्षेत्र में साइकिलिंग कर रही गुंजन राठौर से चेन व मंगलसूत्र छीन लिया।
पुलिस इन घटनाओं में छानबीन कर रही थी कि खजराना थाना क्षेत्र में युवती के साथ घर लौट रहे मयंक सोनी से मोबाइल, नगद और बाइक छीन ली थी।
पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज से कड़ियां जोड़ी और टीम खजराना तक पहुंची।
मुखबिर ने सबसे पहले अरबाज की पहचान की। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा अकील को खबर लग गई। आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
अति. पुलिस उपायुक्त के मुताबिक अकील और अरबाज गांजे का नशा करता है। उसने लूट में अलग-अलग लड़कों का इस्तेमाल किया है। शहर के सभी थानों को खबर कर दी है। चाकू अड़ाकर लूट करने वाले मामलों में पूछताछ चल रही है।

 

Next Post

रोजडे पर नजदीक आते ही चार गुना मांग बढ़ने से गुलाब के फूलों के कीमतों में आता है जबरदस्त उछाल

इंदौर। सालभर में सबसे ज्यादा याद किया जाने वाला सप्ताह वैलेंटाइन वीक बुधवार अर्थात आज से शुरू हो गया। आज का दिन रोज डे है। प्रेम के इस सप्ताह के पहले दिन को लेकर प्रेमी जोड़े तो उत्साह में हैं ही, बाजार भी सज गए। शहर में हरसिद्धि चौराहा और […]