कटनी। जिले के बड़वारा तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने निशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान उच्च न्यायालय जबलपुर की अधिवक्ताओं के द्वारा आम जनों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की गई।
बता दे कि आदिवासी कांग्रेस नेता अजय सिंह के द्वारा नई पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाड़ा के सामने निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
आयोजित शिविर में पारिवारिक मामले भूमि विवाद, (क्रिमिनल) पुलिस मामले एवं श्रम और पेंशन जैसे अधिकारों की जानकारी उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ताओं के द्वारा आमजनों को प्रदान की गई।
शिविर में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता दीपक कुमार पांडे, प्रदीप सिंह, अनुभव सिंघल, जावेद अंसारी, अमन सेन शुभी सिंह सहित बड़वारा जनपद सदस्य सुनील सिंह, बड़वारा के सरपंच ओंकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी (परिवहन) जमशेद अंसारी, विकास निगम बरवाड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष शिवचरण चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे


