6 फीट गहरी खाई में गिरा यात्री वाहन, 6 की मौत, दूल्हा दुल्हन समेत तीन घायल

DR. SUMIT SENDRAM

रायसेन। भोपाल-जबलपुर मार्ग पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के पास सोमवार सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है।
यात्री वाहन टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई, इसके बाद 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई। वही, दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।
बाड़ी एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि गाड़ी जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही थी। घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग इंदौर के रहने वाले थे।
हादसे में मोहनलाल कुरील पिता महावीर प्रसाद (68), चंदा देवी पति मोहनलाल (60), नरेंद्र पिता बालाराम चोपड़ा (30), सरिता पति रवि खोलवाल (25), तस्वी उर्फ चीनू पिता रवि (2) और ड्राइवर सुनील के मौत हो गई।
वही, दीपक चोपडा, रवि खोलवाल और संगीता हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों की आज महेश्वर में शादी है। दोनों परिवारों के लोग पटना गए थे और वहां से इंदौर लौट रहे थे।
अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि सभी इंदौर के रहने वाले हैं। घटना में घायल 3 लोगों को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Next Post

परिवहन उड़नदस्तों को 15 मिनट में पूरी करनी होगी वाहनों की जांच, परिवहन आयुक्त ने जारी किए दिशा-निर्देश

ग्वालियर। प्रदेश में परिवहन जांच चौकियो को बंद किए जाने के बाद भी वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार परिवहन विभाग के पास पहुंच रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी […]