ग्रामीण पर्यटन परियोजना के लिए मध्‍य प्रदेश को सिल्वर अवार्ड, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। नई दिल्ली में 96वीं स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को ग्रामीण पर्यटन परियोजना के लिए टूरिज्म श्रेणी में सिल्वर अवार्ड से नवाजा गया है।
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुए एक समारोह में पर्यटन बोर्ड की ओर से संचालक मनोज सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।
गौरतलब है कि ग्रामीण पर्यटन परियोजना अंतर्गत मध्य प्रदेश के छह संस्कृति क्षेत्र में सौ गांव चयनित किए गए थे, जिसमें 30 गांवों में परियोजना के तहत कार्य प्रारम्भ हो चुका है और विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। साथ ही देशी पर्यटकों ने भी परियोजना में रुचि दिखाई है।
मप्र पर्यटन विभाग की इस उपलब्धि पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्‍ट कर कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को नई दिल्ली में आयोजित 96वीं स्कॉच समिट में ग्रामीण पर्यटन परियोजना के लिए टूरिज्म श्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित होने पर पर्यटन विभाग की पूरी टीम को बधाई। यह सम्मान पूरे विभाग के समर्पण का प्रतिफल है। यह पुरस्कार न सिर्फ मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देगा, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
बता दे कि मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा वर्ष 2019 में ग्रामीण पर्यटन परियोजना की शुरुआत की गई थी। केंद्र सरकार ने भी इस परियोजना महत्व दिया है और अन्‍य राज्‍यों में भी ग्रामीण परियोजना की शुरुआत हो चुकी है। परियोजना के तहत स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिला है।

 

Next Post

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विस में पेश किया लेखानुदान, मोहन सरकार लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में पूर्ण बजट करेगी प्रस्तुत

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के चालू सत्र में सोमवार को मोहन सरकार द्वारा लेखानुदान पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पटल पर वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया। मोहन सरकार लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी। लेखानुदान के माध्यम से विभागों को अप्रैल से […]