राजधानी भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस सिलेंडर

भोपाल। राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। बाजार में कमी का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि सिलिंडर खुलेआम ब्लैक में 2500 से 3000 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि जहां एजेंसियां सीमित सप्लाई की बात कर रही हैं, वहीं शहर की ज्यादातर दुकानों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
छोटे दुकानदारों का आरोप है कि एजेंसी से जुड़ी डिलीवरी गाड़ियां ही चोरी-छुपे ज्यादा दामों पर सिलेंडर सप्लाई कर रही हैं।
आधिकारिक तौर पर सप्लाई बंद बताई जा रही है, लेकिन ग्राउंड पर सिलिंडर की उपलब्धता ब्लैक नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है।
एक होटल संचालक ने बताया कि उन्हें 2500 से 3500 रुपए में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि महंगाई पहले ही बढ़ी हुई है, ऊपर से महंगे सिलेंडर की वजह से खाने-पीने की चीजों के दाम 10 रुपए तक बढ़ाने पड़े हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी से जुड़ी गाड़ियां ही चोरी-छुपे सप्लाई कर रही हैं और ज्यादा रेट वसूल रही हैं।
इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक सक्सेना ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई केवल इमरजेंसी सेवाओं जैसे अस्पताल और हॉस्टल तक सीमित है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ब्लैक में सिलेंडर बेच रहा है तो उस पर कार्रवाई करना खाद्य विभाग का काम है।

 

Next Post

ब्रजेश्वरी में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

इंदौर। महानगर के राजबाड़ा क्षेत्र के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लगी। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वही, आग से कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती […]