रेत चोरी की शिकायत मिलने वाले स्थलों का प्रशासन ने लिया जायजा

सीधी। मझौली विकासखंड अंतर्गत संचालित रेत खदानों का राजस्व व पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
जिन स्थलों से लगातार रेत चोरी की शिकायत आ रही थी, उन स्थानों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। जिसके उपरांत वापस लौटकर रेत से लदे वाहनों की चेकिंग भी की गई।
टीम द्वारा गोतरा, निधिपुरी, भुमका सहित अन्य खदानों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मझौली उपखंड अधिकारी, एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी मझौली दीपक बघेल, चौकी प्रभारी मड़वास केदार परौहा, कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैंस, तहसीलदार मड़वास, पटवारी सहित अन्य अमला मौजूद रहा।

 

Next Post

भलुगढ़, गोंद वाली प्रस्तावित टाउनशिप में मोरवावासियों ने दर्ज कराया विरोध

सिंगरौली। पुनर्स्थापना मंच द्वारा एनसीएल प्रबंधन के साथ बैठक में शामिल होने हेतु सिंगरौलीवासियों से आह्वाहन किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में सिंगरौलीवासी एनसीएल मुख्यालय के पास एकत्रित हुए, किन्तु एनसीएल प्रबंधन के अनुरोध पर सिंगरौली पुनर्स्थापन मंच के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों व सिंगरौली के तकरीबन आधा सैकड़ा लोगो […]