डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

सिंगरौली। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. श्याम विहारी यादव ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की विरासत प्रेरणा देती रहती है। उनकी विनम्रता, समर्पण और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति गहन प्रतिबद्धता भारत में सार्वजनिक सेवा की कसौटी बनी हुई है।
पूर्व उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एड. पवन कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद महान स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर एड. राजेश कुमार मौर्य, एड. राजेश यादव, एड. सरफराज खान, एड. फूल सिंह, एड. राजेंद्र प्रसाद यादव, एड. सुरेश सिंह कुशवाहा, एड. अशोक कुमार कनौजिया, एड. अभिषेक मौर्य आदि उपस्थित रहे।

 

Next Post

एक दिवसीय सीधी के दौरे पर पहुचें रीवा रेंज के नवांगत आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार

सीधी। रीवा रेंज के नवांगत आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार एक दिवसी सीधी जिलें के दौरे पर पहुचें। आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने पुलिस कानून व्यस्था का जयजा लिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिलें भर के सभी थाना चौकी प्रभाररियों की आईजी ने बैठक ली। एक घण्टों से […]