जबलपुर। शहर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक अभिलाष पांडे ने अनेक विकास कार्यों को लेकर भूमि पूजन किया।
इस दौरान गुजराती कॉलोनी में मंदिर के साथ-साथ एक बड़े हाल के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया है।
बताया गया कि पत्रकार कॉलोनी कस्तूरबा गांधी वार्ड में मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विधायक अभिलाष पांडे के द्वारा मनमोहन नगर अस्पताल के सामने एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया है।
इस दौरान विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि हमारी जल, बिजली एवं नाली के साथ-साथ हम विकास के साथ विरासत और धरोहर को भी बचाने की जिम्मेदारी है, जिसे लेकर तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
विधायक अभिलाष पांडे ने आगे कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में 5s की थीम पर कार्य किया जा रहे हैं, जहां लोगो का शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


