मेला देखकर घर जा रहीं युवतियों को बीएमडब्लू ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

इंदौर। शहर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक महानगर के महालक्ष्मी मैदान के पास स्कूटर सवार दो लड़‍कियों को रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उन्हें लोग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों युवतियों की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ने भागने के चक्कर में बीएमडब्ल्यू कार को खंभे में ठोक दी। इसके बाद वो कार को वहीं छोड़कर भाग गया।
हादसे में मृत युवतियों के नाम दीक्षा पिता अशोक जादौन और लक्ष्मी पिता नाथू सिंह हैं।
दोनों युवती स्कूटर से मेला देखकर अपने घर जा रही थीं। तभी रांग साइड में तेज रफ्तार में आई एक बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वो स्कूटर सहित दूर गिरीं। आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर चोट लगने पर दोनों बुरी तरह से घायल हो गईं थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
दीक्षा जादौन ग्वालियर की रहने वाली है और इंदौर में बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करती थी। 15 दिन पहले ही दीक्षा ने नौकरी छोड़ी थी। उनके पिता अशोक जादौन पीएचई विभाग में काम करते हैं। दीक्षा के दो छोटे भाई भी हैं, जो कॉलेज में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार इंदौर रवाना हो गया है।
हिट एंड रन में जान गंवाने वाली लक्ष्मी पिता नाथूसिंह शिवपुरी की रहने वाली थी। उनके पिता का पिछले वर्ष बीमारी के कारण निधन हो गया था। इंदौर में नौकरी करके वह परिवार का पालन पोषण कर रही थी। हादसे की सूचना के बाद पूरा परिवार इंदौर के लिए रवाना हो गया है।

 

Next Post

पांच साल बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर की होंगी भर्ती, शारीरिक दक्षता से अधिक लिखित परीक्षा के रहेंगे अंक

भोपाल। प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़-कूद आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। कुल अंकों में से 10 से साढ़े 12 प्रतिशत […]