एनसीएल के डंपिंग एरिया में मानव खोपड़ी मिलने से फैली सनसनी

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल के डंपिंग एरिया में बुधवार को एक नर कंकाल का सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नवानगर पुलिस को सूचना मिली कि एनसीएल अमलोरी परियोजना के खदान के डंपिंग एरिया में एक मानव खोपड़ी देखी गयी है।
सूचना मिलते ही तत्काल नवानगर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नर कंकाल के सिर को अपने कब्जे में लेते हुए एफएसएल टीम बुलवाकर विधिवत जांच कराई गई।
इस दौरान थाना प्रभारी में जानकारी देते हुए बताया कि हमें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि एक नर कंकाल का सिर देखा गया है। जिस पर हमने तत्काल मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम से जांच कराई है और नर पहुंचकर कंकाल के सिर को अब मेडिकल कॉलेज रीवा भेजने की तैयारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की करवाई शुरू की जाएगी।
फिलहाल यह नर कंकाल काफी समय पुराना बताया जा रहा है। वही, इस पूरे मामले पर नवानगर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
खोपड़ी की पहचान के लिए नवानगर पुलिस ने आस-पास के इलाके में गायब हुये लोगों की शिनाख्त शुरू कर दी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि डंपिंग में किसी का शव दब गया था जो समय बीतने के साथ बाहर आ गया।

 

Next Post

एनसीएल विस्थापितों के विरोध के बाद बेरंग वापस लौटी नापी करने आई टीम, एसपीएम की टीम मौके पर पहुंच नापी टीम को दी समझाइश

सिंगरौली। एनसीएल द्वारा रोड मैप बिना जारी किए ही बिना बड़ी संख्या में टीआईएसएस की टीम मोरवा क्षेत्र के जद्दूडाड़ में नापी करने पहुंच गई। नापी की जानकारी मिलते ही एसपीएम के शेखर सिंह, भूपेंद्र गर्ग, विनोद कुरुवंशी, चन्दन सिंह प्रिंस, अभ्यूदय सिंह “डैनी” सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर […]