पं थारा शर्मा बने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष

जबलपुर। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी द्वारा मध्यप्रदेश संगठन को सशक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
इस क्रम में ग्वालियर के संघर्षशील, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व पं. धारा शर्मा को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
इस दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।
पार्टी नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि पं. धारा शर्मा अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।

 

Next Post

कांग्रेस पार्षदों पर एफआईआर, बीएनएस की धारा 196 के तहत मामला हुआ दर्ज

इंदौर। महानगर में दो कांग्रेस पार्षदों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इंदौर नगर निगम की पार्षद रुबीना खान और फौजिया अलीम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस की ये दोनों महिला पार्षद वंदे मातरम के अपमान के बाद विवाद के घेरे में आई थीं। मामले की […]