भोपाल। नगरपालिका का नया पोर्टल आरम्भ होने वाला है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। यह नया पोर्टल पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसमें भोपाल नगर निगम भी शामिल होगा। सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष यह पोर्टल पूरी तरह काम करने लगेगा।
अभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो या नया नल कनेक्शन लेना हो तो नागरिकों को नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता है। इसके अलावा कई अन्य सेवाओं के लिए भी नागरिकों को निगम के कार्यालय जाना पड़ता है। नए पोर्टल से सभी सेवाएं घर बैठे ही मिलने लगेंगी।
ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल को तकनीकी रूप से और उन्नत बनाया जा रहा है ताकि पिछली बार जो दिक्कत आई थी, उनका सामना इस बार न करना पड़े।
वर्तमान में ई-नगर पालिका पोर्टल पर 22 नागरिक सेवाएं और 15 माड्यूल उपलब्ध हैं। नए वर्जन ई-नगरपालिका 2.0 में 24 सेवाएं और 16 माड्यूल होंगे।
इसके अलावा, इसमें जीआइएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का भी उपयोग किया जाएगा।
इससे सिस्टम को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इन सेवाओं का मिलेगा लाभ नए पोर्टल पर जिन 24 सेवाओं को जोड़ा जा रहा है।

