तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार सहित 6 की मौत, टक्कर के बाद स्कार्पियो नियंत्रित होकर घर में घुसकर पलटा

DR. SUMIT SENDRAM

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के पास छत्तीसगढ़ सीमा से लगे बेंलिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की सुबह एक बड़ी दर्दनाक हादसा हो गई। झिरिया टोला से बेंलिया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया।
घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद स्कार्पियो वाहन लहराते हुए करीब 100 मीटर तक बेकाबू होकर एक घर में घुसकर पलट गया। इस हादसे में स्कार्पियो सवार लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
बाइक चालक की पहचान गाड़ी के नंबर से निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी के रूप में हुई। वह बैंड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे चारों तरफ बिखर गए। घटना की जानकारी मिलते ही बेलिया गांव के लोग घटनास्थल पहुंच गए।
सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निकटतम अस्पताल रवाना किया। हादसे में शुभम अहिरवार, राहुल केवट, सौरभ प्रधान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो की बिजली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोतमा व बिजुरी अस्पताल भेजा।

 

Next Post

जमीन कारोबारी से 80 लख रुपए की ठगी, जाँच में जुटी पुलिस

ग्वालियर। रूपयों को दोगुना करने का लालच देकर जमीन कारोबारी से 80 लाख रूपये की ठगी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जमीन कारोबारी मनीष शर्मा के संपर्क में एजुकेशन कंसल्टेंसी के लोग आए जिसमें शामिल एक व्यक्ति ने रूपयों को दोगुना करने का लालच दिया। इस तरह प्रयोग […]