खेत में गिरे हाई टेंशन तार के चपेट में आए तीन मासूम, दो बच्चों की मौत, एक का ईलाज जारी

जबलपुर। जिले के पाटन के सुरैया गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वहां 11 केवी का तार टूटकर गिरा, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बच्चा झुलझ गया, जिसका उपचार जारी है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और शवों को लेकर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा कुछ देर के लिए पाटन-शहपुरा मार्ग बंद करने की बात सामने आयी।
ग्रामीणो का बढ़ता आक्रोश देख पुलिस और बिजली विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटा रहा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक सुरैया हार में रहने वाले सगे भाई-बहन चांदनी (12 वर्ष), प्रशांत (10) और दिलीप रोजाना की तरह सुबह गेहूं के खेत में काम कर रहे थे। जहां उन्होंने देखा कि कुछ मवेशी खेत में घुस रहे हैं, जिन्हें भगाने के लिए तीनों खेत में घुसे, जहां पहले से टूटे पड़े 11 केवी की लाइन के तार में चपेट में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लग गया।

 

Next Post

मामूली विवाद पर सिख युवक पर हमला, पगड़ी निकालकर पत्थर से मारा, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

इंदौर। मामूली कहासुनी में युवकों ने कारखाना संचालक सिख युवक पर हमला कर दिया।आरोपियों ने उसकी पगड़ी निकाल कर पत्थर से सिर में हमला किया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही, दूसरे पक्ष ने भी कारखाना संचालक व उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। […]