सीधी। म.प्र.शासन के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल सूरत हादसे में पीड़ित मृतकों के घर पहुँचकर उनके परिजनों का ढाढ़स बंधाया व अंत्योष्टि कार्य के लिए आर्थिक मदद की।
बता दे कि गुजरात के सूरत में मजदूरी करने गए सीधी जिले के पाँच लोगों की दर्दनाक मौत 6 मंजिला भवन के ढहने से 6 जुलाई को लगभग 2 बजे दिन हो गई थी। जिनके शव तीसरे दिन देर रात लगभग 11:30 बजे उनके गृह ग्राम एम्बुलेंस द्वारा पहुँचाये गए। मृतको का अन्तिम संस्कार चौथे दिन 9 जुलाई को उनके परिजनों द्वारा किया गया।
इस ह्रदय विदारक हादसे में सीधी जिले के मझौली विकासखण्ड के पाँच लोगों की मौत हो गई थी, जिनमे हीरामणि पिता बम्भोली केवट व लालजी पिता बम्भोली केवट निवासी परासी एवं शिवपूजन पिता शौखीलाल केवट व प्रवेश पिता शौखीलाल केवट निवासी दियाडोल एवं अभिलाष पिता छोटेलाल केवट निवासी मझौली वार्ड नम्बर 6 की मौत इस हादसे में हुई थीं।
पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेता जमुना प्रसाद वर्मा, मदन मोहन तिवारी, भूपाल सिंह, सुधींद्र शुक्ला, गणेश प्रसाद सोनी, रामकृष्ण गुप्ता, संतोष सिंह व दिग्विजय सिंह “प्रसू” उपस्थित रहे।

